Events and Activities Details
Event image

28-01-2026 Two-Session Extension Lecture on General Knowledge for Competitive Exam Preparation


Posted on 07/02/2026

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान विषय पर दो सत्रों की एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान और आर्थिक व्यवस्था की बेहतर समझ प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महेन्द्रा एजुकेशन प्रा. लि. के मास्टर ट्रेनर श्री अंकुल गुलाटी ने भारतीय व्यवस्था के संवैधानिक ढाँचे पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संविधान, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की व्यवस्था, विधान सभा एवं विधान परिषद, तथा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों के कार्यों और अधिकारों की जानकारी सरल भाषा में दी। द्वितीय सत्र में श्री गुलाटी ने भारतीय आर्थिक व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय मुद्रा प्रणाली, देश की टकसालों, बैंकिंग प्रणाली और भारतीय रिज़र्व बैंक की भूमिका को समझाया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक घटनाओं पर ध्यान देने और उनसे सीख लेकर विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री राजीव गोयल, श्री किरत पाल, सुश्री कविता, श्री वीरेंद्र एवं श्री संजीव गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजीव गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के आयोजन के लिए माननीय प्राचार्य महोदय का आभार व्यक्त किया।