| Events and Activities Details |
25-02-2026 Extension Lecture on Career Opportunities and Skill Development through Summer Internship Organized by the Placement Cell
Posted on 25/02/2026
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा में दिनांक 25 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के अंतर्गत अनिवार्य समर इंटर्नशिप के माध्यम से कौशल विकास एवं करियर अवसरों विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, व्यावहारिक कौशल तथा रोजगार संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में Kapil Kashyap, Excellence Technologies से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को सुदृढ़ बनाता है। अपने व्याख्यान में उन्होंने टैली (Tally), जीएसटी (GST), बिज़नेस एनालिटिक्स, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) तथा डिजिटल मार्केटिंग जैसे आधुनिक करियर क्षेत्रों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीकी एवं विश्लेषणात्मक कौशल सफलता के प्रमुख आधार बन चुके हैं। वक्ता ने विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण अपनाने तथा इंटर्नशिप के अवसरों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर विकल्पों एवं प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर करियर निर्माण की दिशा में उपयोगी सिद्ध हुआ। इस अवसर पर डॉ. राजीव गोयल, श्री किरतपाल, श्री वीरेंद्र, डॉ. चंचल, डॉ. सविता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
|