| Events and Activities Details |
21-11-2025: Essay Competition on the Completion of 150 Years of the National Song “Vande Mataram”
Posted on 22/11/2025
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा के इतिहास विभाग द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेणु ऋषि ने की।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “वंदे मातरम” के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विविध पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रेणु ऋषि ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में इतिहास, संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
|