Events and Activities Details
Event image

06-2-2026 Two Special Expert Lectures on Artificial Intelligence and Digital Marketing


Posted on 07/02/2026

राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज, साहा के प्लेसमेंट सेल एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के करियर विकास को ध्यान में रखते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं डिजिटल मार्केटिंग पर दो विशेष विशेषज्ञ व्याख्यानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जीएमएन कॉलेज, अंबाला कैंट की सहायक प्राध्यापिका डॉ. गीता कौशिक ने विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणा, इसके उपयोग, प्रॉम्प्ट लेखन तथा इसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने गामा एआई पर व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को असाइनमेंट तैयार करने एवं ऑनलाइन फ्रीलांसिंग के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में जीएमएन कॉलेज, अंबाला कैंट की सहायक प्राध्यापिका डॉ. दिशा अरोड़ा ने डिजिटल मार्केटिंग को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने कैनवा टूल के माध्यम से डिजाइनिंग, कंटेंट क्रिएशन एवं फ्रीलांसिंग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा विशेषज्ञों से संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। इस आयोजन से छात्रों में आधुनिक तकनीकों के प्रति रुचि बढ़ी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन मिला। समापन सत्र में डॉ. राजीव गोयल ने दोनों वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्या श्रीमती रेणु ऋषि के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्री सुखबीर, श्री संजय, श्री किरत, श्री वीरेंद्र, श्री विक्की एवं डॉ. गणेश्वरी भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ।