Events and Activities Details
Event image

17-02-2026 02 Expert Lectures on Skill Development and Writing & Study Skills


Posted on 18/02/2026

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा के प्लेसमेंट सेल द्वारा 17 फरवरी 2026 को एक दिवसीय द्वि-सत्रीय विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशलों तथा शैक्षणिक दक्षताओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में Dr. Yashpal (सहायक प्रोफेसर, Govt College Shahzadpur) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रथम सत्र में उन्होंने वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में आवश्यक कौशलों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स के संतुलन, प्रभावी संचार कौशल, समय प्रबंधन, टीमवर्क तथा साक्षात्कार तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि केवल शैक्षणिक उपाधि पर्याप्त नहीं होती, बल्कि व्यवहारिक दक्षता ही चयन प्रक्रिया में निर्णायक सिद्ध होती है। द्वितीय सत्र में प्रभावी लेखन एवं अध्ययन कौशलों पर चर्चा की गई। अकादमिक लेखन की संरचना, सुव्यवस्थित नोट्स निर्माण की विधि, परीक्षा में उत्तर लेखन की रणनीति तथा सक्रिय पठन तकनीकों पर विशेष बल दिया गया। डॉ. यशपाल ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासित अध्ययन योजना और तार्किक प्रस्तुति के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा करियर संबंधी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. राजीव गोयल ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा महाविद्यालय की प्राचार्या Dr. Renu Rishi का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राचार्या के निरंतर प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन से ऐसे उपयोगी शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन संभव हो पाता है। इस अवसर पर श्री किरत, सुश्री कविता एवं श्री संजय सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह एक दिवसीय द्वि-सत्रीय आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं करियर उन्नयन की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।