| Events and Activities Details |
17-11-2025: 19th Annual Athletic Meet
Posted on 22/11/2025
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा में 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र तेपला की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्षा डॉ. उपासना रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन एवं टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं मंचासीन अतिथियों के संबोधन से हुआ। प्रतियोगिता के अंतर्गत विविध एथलेटिक्स इवेंट आयोजित किए गए जिनमें मुख्यतः दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद तथा थ्रो इवेंट्स शामिल रहे। विद्यार्थियों ने उत्साह और श्रेष्ठ खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में लड़कों की श्रेणी में हिमांशु एवं लड़कियों की श्रेणी में पायल को “बेस्ट एथलीट” के सम्मान से नवाज़ा गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
|