| Events and Activities Details |
29-01-2026 Extension Lecture on Competitive Exams: Awareness, Strategy, and Reasoning Skills
Posted on 07/02/2026
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए दो सत्रों का एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देना तथा उनकी तैयारी को प्रभावी बनाना था।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर श्री राजीव शर्मा (महेन्द्रा एजुकेशन प्रा. लि.) ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, राज्य स्तरीय तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न, पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार परीक्षा का चयन करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
द्वितीय सत्र में श्री शर्मा ने रीजनिंग विषय पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने रीजनिंग से जुड़े शॉर्ट ट्रिक्स, आसान तरीके और महत्वपूर्ण टिप्स विद्यार्थियों के साथ साझा किए। विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को कम समय में हल करने की तकनीकों को सरल उदाहरणों और अभ्यास प्रश्नों के माध्यम से समझाया गया। उन्होंने बताया कि सही रणनीति अपनाकर, नियमित अभ्यास और उचित समय प्रबंधन से परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और अभ्यास-आधारित रहा।
इस अवसर पर श्री राजीव गोयल, श्री किरत पाल, सुश्री कविता, श्री वीरेंद्र, श्री संजीव गोयल, सुश्री नताशा एवं श्री नितिन वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजीव गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं मार्गदर्शनात्मक सत्रों के आयोजन हेतु माननीय प्राचार्य महोदया श्रीमती रेणु ऋषि का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
|