| Events and Activities Details |
06-12-2025 Educational Visit to India International Science Festival 2025
Posted on 13/01/2026
दिनांक 06 दिसंबर 2025 को राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा के विद्यार्थियों ने प्रो. वीरेंद्र के नेतृत्व में 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का विज्ञान महोत्सव 6 से 9 दिसंबर 2025 तक पंचकूला (हरियाणा) में “Vigyan Se Samruddhi: for Aatmanirbhar Bharat” विषय पर आयोजित किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सशक्त बनाना था। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वच्छ ऊर्जा, जैव-अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीकों से संबंधित सत्रों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने नवीन वैज्ञानिक नवाचारों एवं अनुसंधान कार्यों को निकट से देखा और समझा। इस भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना विकसित हुई।
महाविद्यालय की प्राचार्या सुश्री रेणु ऋषि ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को देश की वैज्ञानिक प्रगति से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है और उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलती है।
|