| Events and Activities Details |
20-04-2026 One-Day Workshop on AI Tools Usage Organized by the Placement Cell
Posted on 25/04/2026
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा के प्लेसमेंट सेल द्वारा 23 अप्रैल 2026 को विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं डिजिटल दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एआई टूल्स उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में Pankaj Kohli उपस्थित रहे, जो MEDHA से संबद्ध हैं। MEDHA, उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के सहयोग से राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु कार्यरत संस्था है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को Gamma AI तथा Canva जैसे आधुनिक एआई टूल्स का विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को समझाया कि Gamma AI की सहायता से कम समय में प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ, परियोजना रिपोर्ट, शैक्षणिक स्लाइड्स तथा पेशेवर सामग्री तैयार की जा सकती है। Canva के माध्यम से पोस्टर, प्रमाणपत्र, सोशल मीडिया सामग्री, इन्फोग्राफिक्स, रिज्यूमे तथा अन्य रचनात्मक डिज़ाइन तैयार करने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को इन प्लेटफॉर्म्स के विभिन्न टेम्पलेट्स, डिजाइन फीचर्स तथा एआई आधारित सुविधाओं का प्रयोग भी सिखाया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को LinkedIn प्रोफ़ाइल को प्रभावशाली ढंग से तैयार करने, पेशेवर संपर्क स्थापित करने, उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने, नेटवर्किंग बढ़ाने तथा इंटर्नशिप एवं रोजगार अवसरों की खोज करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। मुख्य वक्ता ने यह भी बताया कि डिजिटल युग में एक सशक्त ऑनलाइन प्रोफ़ाइल और तकनीकी दक्षता करियर निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होती है। विद्यार्थियों का एआई आधारित निःशुल्क प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों हेतु पंजीकरण भी कराया गया। कार्यशाला में कुल 22 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल से श. किरत, श. वीरेंद्र तथा डॉ. राजीव गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या Dr. Renu Rishi का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों का सफल आयोजन संभव हो सका। विद्यार्थियों ने एआई टूल्स, डिजिटल कौशल तथा करियर अवसरों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा समाधान किया गया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा आधुनिक रोजगारोन्मुख कौशलों से जोड़ने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।
|