| Events and Activities Details |
25-11-2025 National Seminar on Intellectual Property Rights and Modern Perspectives
Posted on 06/12/2025
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा (अंबाला) द्वारा 25 नवंबर 2025 को "आधुनिक विषयों के प्रकाश में बौद्धिक संपदा अधिकारों" की थीम पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इस सेमिनार का मंच विशिष्ट व्यक्तित्वों डॉ. अजीत सिंह, संयुक्त निदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग; डॉ. रोहित कुमार, प्राचार्य, राजकीय पीजी महाविद्यालय, नारायणगढ़; डॉ. देशराज बाजवा, प्राचार्य, राजकीय पीजी महाविद्यालय, अंबाला छावनी; डॉ. कश्मीर सिंह, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय फॉर गर्ल्स, शहज़ादपुर; तथा महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेणु ऋषि द्वारा साझा किया गया। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया गया। आज के सन्दर्भ में सभी मुख्य अतिथियों ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूक होने के महत्व पर बल दिया। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. राजिंदर देशवाल, पूर्व निदेशक आईपी सेल, एनआईटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय; डॉ. रोहित दत्त, प्राचार्य जीएमएन कॉलेज, अम्बाला कैंट; डॉ. राहुल तनेजा, वैज्ञानिक, पेटेंट सूचना केंद्र (एचएससीआईटी) पंचकुला; एवं डॉ. रवि शर्मा, निर्देशक, यूजीसी-केयर सूचीबद्ध जर्नल "नाद-नर्तन" ने अपने विचार साझा किए। इस सेमिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से कुल लगभग 114 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में प्रमाणपत्र वितरण किया गया तथा भविष्य में ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की घोषणा भी की गई। उपस्थित जनों ने इस सेमिनार को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। कुल मिलाकर यह आयोजन बौद्धिक संपदा अधिकारों की समझ को व्यापक स्तर पर पहुँचाने में अत्यंत सफल रहा।
|